उपराज्यपाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज निवास में तिरंगा फहराया।

मुख्य पृष्ठ/ मीडिया में/ प्रेस विज्ञप्ति/ उपराज्यपाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज निवास में तिरंगा फहराया।
15-08-2025
  • उपराज्यपाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज निवास में तिरंगा फहराया। 

 

दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना ने, आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मौजूद पुलिस दल ने राष्ट्रीय सलामी दी।

इस अवसर पर, श्री सक्सेना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और अनगिनत नायकों को याद किया और कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदानों के कारण ही आज हमारी पीढ़ी आजादी और शांति से रह रही है। माननीय उपराज्यपाल ने राज निवास में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री आर. माधवन को भी सम्मानित किया।

श्री सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को, विशेषकर दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने देशवासियों से, अधिक उत्साह, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से राष्ट्र सेवा करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।

*******

Top